छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य गत ढांचे को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आगामी कुछ महीनों के भीतर 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इन पदों में बड़ी संख्या में जिला स्तर के पद भी शामिल है। विभागीय सूत्रों की माने तो जल्दी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
रायपुर, 21 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर शासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, उनसे संबद्ध अस्पतालों, जिला सिविल अस्पतालों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त कमियों को पूरा करने के लिए स्वास्थ विभाग भर्ती संबंधी निर्णय लेगा है। रिक्त पदों में करीब डेढ़ सौ से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होनी है। इसके साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 2470 पोस्ट व जिला स्तर पर 2479 पोस्ट भी भरी जाएगी। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर के करीब 200 रिक्त पद पर विज्ञापन निकाले जाएंगे, वहीं ग्रामीण चिकित्सा सहायकों के करीब 600 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।