बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा विवि में 76वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर बंश गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कुलपति ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा, "गणतंत्र दिवस न केवल हमारे अधिकारों का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमारा संविधान न केवल एक दस्तावेज है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि, 1947 में जब हमने स्वतंत्रता पाई, तब हमारे सामने सबसे बड़ा प्रश्न था कि, हम किस तरह से एक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें। इसके जवाब में 26 जनवरी 1950 को हमने अपना संविधान लागू किया, जो न केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि एक प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और समतावादी समाज की नींव भी है। उन्होंने शिक्षार्थियों को प्रेरित किया कि, वे शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और समानता जैसे क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाएं। मंच संचालन शिक्षाविद प्रो. संतोष वाजपेयी द्वारा किया गया। समारोह का समापन कुलसचिव राज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का मौका: CGPSC ने जारी किया विज्ञापन, इस पदों पर होनी है भर्ती, आवेदन 15 तक
सरकारी नौकरी का मौका: CGPSC ने जारी किया विज्ञापन, इस पदों पर होनी है भर्ती, आवेदन 15 तक
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मनोरोग विशेषज्ञों की भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.