बलरामपुर। जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास करीब रात 3 बजे हुआ। मजदूरों से भरी पिकअप की सामने से आ रहे बॉक्साइट लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के करीब 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के काम के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सेवारी के पास पिकअप की बॉक्साइट से लदे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सभी मजदूर घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल पहुंचने पर तीन मजदूरों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।

सात घायल, अंबिकापुर रेफर

हादसे में घायल देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहनों की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.