रायपुर।

प्रदेश भाजपा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में भी घोषणा पत्र लाएगी। घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी को सौंपी गई है। भाजपा ने श्री अग्रवाल को संयोजक और श्री सोनी को सहसंयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा घोषणा पत्र समिति में 21 सदस्यों की भी तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
रायपुर, 21 अगस्त 2026/ राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के निर्देश पर घोषणा पत्र कमेटी बनाई गई है, जिसमें पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, चन्द्रशेखर साहू, विधायक मोतीलाल साहू, प्रबोध मिंज, नीलकंठ टेकाम, रिकेश सेन, राजेश अग्रवाल, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री पंकज झा के अलावा राकेश पाण्डेय, दीपक म्हस्के, सफिरा साहू, अंबिका यदु, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक और हेमंत पाणिग्राही को शामिल किया गया है। बताया गया कि घोषणा पत्र समिति एक प्रदेश स्तरीय और नगर निगम के अनुसार घोषणा पत्र तैयार करेगी, चूंकि नगर निगम चुनाव एक चरण में प्रस्तावित है, लिहाजा फरवरी के प्रथम सप्ताह में घोषणा पत्र जारी कर दी जाएगी।