रायपुर।

सब्जियों के भाव घटने का दौर जारी है। अधिकांश सब्जियों के दाम 4 से 5 रुपए किलो घटे हैं। सीजनल आवक बढ़ने, दिसावर में भाव कम होने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की भरपूर आवक होता है। स्थानीय उत्पादों की दूसरे राज्यों की निकलने वाली मांग में भी कमी आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि देश के प्रमुख सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में सीजनल आवक में लगातार बढ़ोत्तरी होने से कीमतों में कमी आई है। इससे पहले सब्जियों के दाम 15-20 रुपए घटे थे। दो हफ्तों में सब्जियां 20 से 25 रुपए किलो सस्ती हुई हैं। आवक बढ़ने के साथ ही घटे भावों के कारण डिमांड भी अच्छी निकल रही है।

राजधानी के थोक सब्जी बाजार में रोजाना 25-30 गाड़ियों की आवक हो रही है, इसमें से लगभग अच्छी आवक स्थानीय किसानों से हो रही है। प्रदेश से खीरा- लौकी की थोड़ी डिमांड यूपी और मध्यप्रदेश की निकल रही है। भिंडी, खीरा, परवल की आवक कम रहने से भाव मजबूत बने हुए हैं। थोक बाजार में मटर 28-32 रुपए, गाजर 18-22 रुपए, चुकंदर 22-25 रुपए, हरी मिर्च 30-35 रुपए, प्याज 30-32 रुपए, धनिया 15- 20 रुपए, पत्तागोभी 4-6 रुपए, फूलगोभी 15-20 रुपए, भिंडी 40-45 रुपए, बरबट्टी 20-25 रुपए, करेला 40-45 रुपए, तुरई 20-25 रुपए, अदरक 30-35 रुपए, लहसुन 280-300 रुपए, मुनगा 70-80 रुपए, टमाटर 6-8 रुपए, आलू 18-20 रुपए, परवल 35-40 रुपए, ढेंस 60-70 रुपए, कुंदरू 25-30 रुपए, खीरा 40-45 रुपए, शिमला मिर्च 25-30 रुपए, भाटा 6-8 रुपए, लौकी 10-12 रुपए, बीन्स 40-45 रुपए तथा सेमी 25- 35 रुपए किलो बताई जा रही है। नींबू 2.50 से 3 रुपए प्रति नग है।

मटर अब 35 से 40 रुपए किलो

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मटर की आवक जबलपुर और रांची से होने के साथ खुदरा बाजार में भाव दबकर 35-40 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। पिछले सप्ताह मटर 45 से 50 रुपए किलो पर था। रिटेल बाजार में गाजर 30-35 रुपए, चुकंदर 35-40 रुपए, हरी मिर्च 40- 45 रुपए, प्याज 35-40 रुपए, धनिया 25-30 रुपए, पत्तागोभी 10- 15 रुपए, फूलगोभी 25-30 रुपए, भिंडी 55-60 रुपए, बरबट्टी 30- 40 रुपए, करेला 55-60 रुपए, तुरई 35-40 रुपए, अदरक 40-45 रुपए, लहसुन 340-360 रुपए, मुनगा 100-120 रुपए, टमाटर 10- 15 रुपए, आलू 25-30 रुपए, परवल 45-50 रुपए, डेंस 80-90 रुपए, कुंदरू 40-45 रुपए, खीरा 60-70 रुपए, शिमला मिर्च 35-40 रुपए, भाटा 15-20 रुपए, लौकी 15-20 रुपए, बीन्स 55-60 रुपए तथा सेमी 40-45 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। नींबू अभी भी 4 से 5 रुपए प्रति नग है।