ज्योतिष डेस्क

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके भाई आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार व वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा, तभी उनकी छवि बेहतर रह सकेगी। आप किसी से कोई मन की बात शेयर न करें।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को भी आसानी से मात दे सकेंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका धन यदि कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आपको कोई जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको घर व बाहर के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेना पढ़ सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके साथी भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। किसी प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। माता जी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर बहस बाजी करने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। किसी से कोई लेनदेन सोच समझ कर करें। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• मकर (Capricorn):

आज स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण वह किसी प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपने कर्ज से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए सुखमय समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में कुछ खटपट तो होगी, लेकिन आप उसे बैठकर आसानी से दूर कर सकेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्ते कुछ खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके साथ अकेले मे कुछ समय बिताएंगे, जिससे उनके मन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों कोई खुशखबरी सुनने मिल सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उसमें भी आपको कुछ समस्याएं आएंगी। आप अपने परिवार में भाई बहनों व अपने पिताजी से कोई सलाह लेकर काम करेंगे, तो वही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से उनकी सैलरी में भी वृद्धि होगी। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

Source: amarujala