छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम। रायपुर

एडिशनल एसपी निमेश बरैया अब नहीं रहे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि एडिशनल एसपी बरैया को पीलिया हो गया था, जिसका उपचार रायपुर एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वभाव से बहुत ही सरल निमेश बरैया सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में पोस्टेड थे, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पीलिया हुआ था जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई थी। पीलिया के प्रभाव के चलते उनकी किडनी और लीवर दोनों बुरी तरह से प्रभावित हो गए थे। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां देर रात उनका निधन हो गया।