ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कामों को प्राथमिकता देंगे, जिससे उनके काम भी समय से पूरे होंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी योजना में उसके नीति नियमों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आप अपनी आय व्यय पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में किसी काम को ना करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपको अपने बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखना होगा। रक्त संबंधी में सुधार आएगा और आप व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। बिजनेस की कुछ योजनाओं में तेजी आएगी और विद्यार्थियों यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा और परिवार के लोगों से आपकी करीबियां बढ़ेंगी। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से बहसबाजी ना करें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा के पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आज अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिजनों के साथ आप खुशनुमा पल व्यक्तित्व करेंगे। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा। परिजनों की सीख और सलाह से आप आगे बढ़ें और आपको सभी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई प्रिय या मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे और कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता और बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य पर अपना कोई फैसला नहीं डालना है और उनके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें। माता-पिता का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप आगे रहेंगे। आप अपनी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। दान धर्म के कार्यो में आपकी काफी रूचि रहेगी। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च भी आपको परेशान करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ना होगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लेनदेन के मामलों में फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और आवश्यक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको शासन और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सुख सुविधाओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा। आपको निजी विषयों में तेजी बनाएं रखनी होगी और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

• मकर (Capricorn):

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप ऊर्जा से भरे रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम नवीन ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसमें आपका अच्छा खासा धन भी खर्च होगा। किसी संपत्ति का सौदा करते समय आप उसके चलते चल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आपके रचनात्मक प्रयास बेहतर रहेंगे और आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

Source: amarujala