छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर, 

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक वर्ग का ग्रैंड फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम उप विजेता रही। छत्तीसगढ़ का मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ राज्य की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
रायपुर, 22 नवम्बर 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ की टीम ने बालक वर्ग में अपने सुपर-8 के तीनों मुकाबले में सबसे पहले चंडीगढ़ को 11-0 से हराया उसके बाद पंजाब को 10-2 से हराया तथा आखिरी मैच में केरल को 4-0 से हराकर अपने पूल में टॉप किया। पुल टॉपर के मैच में छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 5-3 से हराया और ग्रैंड फाइनल में प्रवेश किया।

इसी प्रकार बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने फर्स्ट सुपर-8 के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 1-0 से हराया और दूसरे मैच में केरल को 2-1 से हराया तथा आखिरी मुकाबले में आंध्र प्रदेश के साथ 3-2 रहा। जिसके बाद फर्स्ट फाइनल मैच तेलंगाना से हुए मुकाबले में स्कोर 3-4 रहा। छत्तीसगढ़ को अब ग्रैंड फाइनल में पहुंचने के लिए एक मैच और बचा। इस मैच में राज्य की टीम का मुकाबला केरल के साथ हुआ और उसे कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

बीजापुर जिले से बालक वर्ग में राकेश करती और सुशील कुडियम, वहीं बालिका वर्ग में रेणुका तेलम, चंद्रकला तेलम और विमल तेलम छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह जानकारी अकादमी के हेड कोच श्री सोपान कर्णेवार ने दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
तूफान अकवान के थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.