छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

बिलासपुर, कोरबा, बस्तर, सरगुजा और रायगढ़ के पांच लोकसभा सीटों के पर्यवेक्षकों ने संभावित प्रत्याशियों के नामों के लिए दावेदारों की सूची प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को सौंप दी है। इस पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मंथन के बाद नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति नई दिल्ली भेजा जाएगा।  

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता, परिजनों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता, परिजनों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी के मामलों के बीच कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकसभा चुनाव की तैयारियां विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव आचार संहिता से पहले देशभर के करीब 146 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय में छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटें भी शामिल हैं, जिसकी घोषणा फरवरी अंत तक करने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश भाजपा ने गत 4 फरवरी को पांच लोकसभा सीटों के लिए 15 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की और 5 और 6 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र में भेजकर संभावित प्रत्याशियों के लिए दावेदारों की रिपोर्ट तैयार करवाई। पर्यवेक्षकों की इस रिपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी श्री माथुर ने चर्चा की और उसमें से ही गंभीर प्रत्याशियों का नामों का पैनल अलग से तैयार किया गया।

भाजपा में पांच लोकसभा सीटों के दावेदारों में से अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा से पहले अंतिम निर्णय केंद्रीय आलाकमान (संसदीय बोर्ड) ही करेगा। प्रदेश भाजपा केवल संभावित दावेदारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपेगी। प्रत्याशी चयन को लेकर घोषणा के बाद खासकर पांच लोकसभा सीटों के दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। राज्य की 11 में से तीन सीटों बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा के तीनों सांसद इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि कोरबा और बस्तर में कांग्रेस के सांसद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और 500 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला, प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों पर कार्रवाई
स्कूल में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और 500 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला, प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों पर कार्रवाई
बिलासपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.