नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े करोड़ों किसानों को अब 24वीं किस्त का इंतजार है। सरकार की ओर से अभी तक इस किस्त को जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन योजना के निर्धारित चार महीने के चक्र को देखते हुए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी 2,000-2,000 रुपये करके सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षिका के थप्पड़ के बाद छह साल के बच्चे की मौत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
शिक्षिका के थप्पड़ के बाद छह साल के बच्चे की मौत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
विशाखापत्तनम। एजेंसी। विशाखापत्तनम में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। एक स्कूल में छह वर्षीय छात्र की कथित तौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

23वीं किस्त जून में हुई थी जारी

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद अब लाभार्थी किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। योजना के तहत सामान्य तौर पर किस्तें करीब चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। इसी आधार पर अगली किस्त के अक्टूबर में आने की संभावना है।

तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं

किसानों को ध्यान रखना चाहिए कि अक्टूबर में किस्त आने की संभावना है, लेकिन किस तारीख को पैसा खाते में आएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इसलिए किसी सोशल मीडिया पोस्ट या वायरल मैसेज में बताई गई तारीख को अंतिम न मानें। सरकार की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना ही सही रहेगा।

किस्त अटकने से बचने के लिए ये काम जरूर करें

अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देनी चाहिए। खास तौर पर e-KYC पूरी होना, आधार से बैंक खाते का लिंक होना और भूमि संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी है। इनमें किसी तरह की कमी होने पर भुगतान अटक सकता है। किसान अपना स्टेटस पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कजरी तीज पर इन 5 शिव धामों में करें दर्शन, शिव-पार्वती की पूजा से सुखी दांपत्य की मान्यता
कजरी तीज पर इन 5 शिव धामों में करें दर्शन, शिव-पार्वती की पूजा से सुखी दांपत्य की मान्यता
नई दिल्ली। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। खासतौर पर सुहागिन महिलाएं इस दिन पति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.