रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया। अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और प्रवर श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। जिलों से लेकर मंत्रालय स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), रायपुर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव हैं। इसके अलावा वे पीएमओटी मिशन कर्मयोगी के समन्वयक और नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव
छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव
रायपुर, 29 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ड्राफ्ट कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 का प्रारंभिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विपुल कुमार गुप्ता को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे श्रम विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं।

विनायक शर्मा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार कार्यालय में राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और खनिज साधन विभाग में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

डॉ. ऋतु वर्मा को वर्तमान दायित्वों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ खेत में बनी आजीविका डबरी ने सरगुजा जिले के लक्ष्मी प्रसाद के परिवार के लिए आय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।

पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इससे पहले राज्य शिष्टाचार अधिकारी कार्यालय में सत्कार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

इसी तरह गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वे सुशासन-अभिसरण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोनिका जयनशीने को डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। वे माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं और नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.