कोटा। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

ये खबर भी पढ़ें…
SIR के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज करने की तैयारी, प्रकाश राज बोले- सवाल पूछना अपराध नहीं
SIR के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज करने की तैयारी, प्रकाश राज बोले- सवाल पूछना अपराध नहीं
अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने आरोप लगाया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रेन की मदद से बस को निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। खाई में गिरी बस को क्रेन की मदद से ऊपर निकाला गया। घायलों को तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

भोपाल से दर्शन के लिए निकले थे यात्री

जानकारी के अनुसार, बस में भोपाल के 21 यात्री सवार थे। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। सभी खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने खुशियों से भरे सफर को मातम में बदल दिया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितना होगा इजाफा? 8वें वेतन आयोग के सामने रखे गए बड़े प्रस्ताव
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितना होगा इजाफा? 8वें वेतन आयोग के सामने रखे गए बड़े प्रस्ताव
8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौजूदा जरूरतों को समझने के लिए लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में मीटिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा ट्रक, मंदिर की दीवार ढही, 13 की मौत
बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा ट्रक, मंदिर की दीवार ढही, 13 की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। धान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.