मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। धान से लदा एक बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 1:30 बजे धान से लदा ट्रक ढलान पर अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों में जा घुसा। इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया, जिससे मंदिर की दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितना होगा इजाफा? 8वें वेतन आयोग के सामने रखे गए बड़े प्रस्ताव
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितना होगा इजाफा? 8वें वेतन आयोग के सामने रखे गए बड़े प्रस्ताव
8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौजूदा जरूरतों को समझने के लिए लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में मीटिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक का माहौल है।