भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: पहले तीन मैचों में शुभमन संभालेंगे कमान, आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस होंगे कप्तानभारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को अंतिम दो मैचों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, ईशान किशन को चौथे और पांचवें वनडे के लिए उपकप्तान बनाया गया है। टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच कम समय को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में यह बदलाव किया है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
रायपुर. 18 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा लीग के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले तीन मैचों के लिए गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान

शुभमन गिल शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों में 16 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। श्रेयस अय्यर स दौरान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। पहले तीन मैचों के लिए केएल राहुल को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज पूरी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनके अलावा अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर को भी दोनों चरणों की टीम में जगह मिली है।

आखिरी दो वनडे में अय्यर को मिलेगी कप्तानी

सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। ईशान किशन को इन दोनों मैचों के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अंतिम दो मुकाबलों की टीम में तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज औकिब नबी को शामिल किया गया है। वहीं, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।

बेंगलुरु में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया था। वह 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज का भी हिस्सा होंगे। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे प्रमुख गेंदबाज भी शामिल हैं। इनके अलावा गनूर बराड़ और रुतुराज गायकवाड़ को भी दोनों चरणों की टीम में जगह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा: दीप्ति जीवनजी ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, शीतल देवी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा: दीप्ति जीवनजी ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, शीतल देवी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
Asian Para Games 2026: भारत के लिए दीप्ति जीवनजी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार, 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के तीसरे मुकाबले का लिया आनंद, दोनों टीमों के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री ने भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के तीसरे मुकाबले का लिया आनंद, दोनों टीमों के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
रायपुर 20 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव और हर्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.