नई दिल्ली। Reliance Jio ने Canva के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत Jio के चुनिंदा प्रीपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro या Canva Pro Lite का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Canva के जरिए यूजर्स AI समेत कई विजुअल कम्युनिकेशन टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स के साथ कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं। ऑफर का लाभ लेने के लिए Jio ग्राहक MyJio ऐप के जरिए सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Kawasaki Vulcan S 2027: ज्यादा टॉर्क, नए ब्रेक और ताजा लुक के साथ हुई पेश
Kawasaki Vulcan S 2027: ज्यादा टॉर्क, नए ब्रेक और ताजा लुक के साथ हुई पेश
कावासाकी ने अपनी लोकप्रिय क्रूजर मोटरसाइकिल वल्कन एस को 2027 मॉडल ईयर के लिए अपडेट कर दिया है। कंपनी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन Jio प्लान पर मिलेगा Canva का फ्री सब्सक्रिप्शन?

Jio के ₹399 वाले प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं, ₹349 वाले प्लान पर 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

इसके अलावा ₹349 से अधिक कीमत वाले ऐसे Jio प्रीपेड प्लान, जिनमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, उनके ग्राहकों को भी 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का मुफ्त एक्सेस मिलेगा।

MyJio ऐप से ऐसे एक्टिवेट करें ऑफर

फ्री Canva सब्सक्रिप्शन का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलना होगा। इसके बाद Canva से जुड़े ऑफर पर टैप करके उसे एक्टिवेट करना होगा। ऑफर एक्टिवेट होने के बाद ग्राहक Canva के प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
आने वाले महीनों में बदल जाएगा SUV बाजार का नजारा, नए मॉडल की होगी एंट्री
आने वाले महीनों में बदल जाएगा SUV बाजार का नजारा, नए मॉडल की होगी एंट्री
नई दिल्ली। भारत में मिडसाइज SUV सेगमेंट का विस्तार लगातार जारी है। बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन कंपनियां आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Canva Pro और Pro Lite में मिलेंगे ये फीचर्स

Canva Pro और Canva Pro Lite में प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स के अलावा कई उपयोगी टूल्स मिलते हैं। इनमें फोटो और वीडियो के लिए वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवर, प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट, Magic Resize और Magic Eraser जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Cloud Storage में भी अंतर

Canva Pro में यूजर्स को 100GB Cloud Storage मिलता है, जबकि Canva Pro Lite में 50GB Cloud Storage दिया जाता है। दोनों सब्सक्रिप्शन में विजुअल कंटेंट तैयार करने के लिए प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

₹399 Jio प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

Jio के ₹399 प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें कुल 70GB डेटा मिलता है, यानी रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, JioHotstar Mobile और JioAI Cloud का एक्सेस मिलता है। अब इस प्लान में 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन भी शामिल होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Oppo K14 Lite 5G की भारत में एंट्री, 13MP कैमरा और 15W चार्जिंग समेत कई फीचर्स
Oppo K14 Lite 5G की भारत में एंट्री, 13MP कैमरा और 15W चार्जिंग समेत कई फीचर्स
नई दिल्ली। Oppo ने भारतीय बाजार में नया Oppo K14 Lite 5G स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने इसे 7000mAh...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

₹349 प्लान के फायदे

₹349 वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। इसमें कुल 56GB डेटा यानी रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, JioHotstar Mobile और JioAI Cloud का एक्सेस भी दिया जाता है। इसके साथ अब ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।