ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही शांत बैठेंगे। जल्दबाजी में आज आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आज आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय आपसी बातचीत में बिताएंगे,जो लोग मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह तरक्की पा सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे,तो उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों से कमजोर विषयों के लिए मदद मांग सकते हैं।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मन में बहुत कुछ सोचकर रखेंगे,लेकिन उन सभी सपनों के पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।  वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी ऊर्जा को बेकार के कामों में व्यर्थ ना करें बल्कि अच्छे कामों में लगाएं जिसका आप लाभ उठाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज आप अपने परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में यदि जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो आज वह समाप्त होगी। आपसी प्रेम और गहरा होगा। आपको संतान की किसी समस्या का जल्द समाधान करना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। फाइनेंस के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज एक दूसरे की परवाह करेंगे,जिससे उनके बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है। आज आप दिन को रूमानी अंदाज में जिएंगे और आप इधर-उधर लोगों की परवाह न करते हुए अपने काम पर ध्यान लगाएंगे।

• कन्या :

आज का दिन रचनात्मक कार्य में लगे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अच्छे कामों से अच्छा नाम कमाएंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जो लोग किसी नई कंपनी से जुड़ना चाहते हैं,उन्हें पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी मेहनत से काम करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कुछ परेशान रहेंगे। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन उसमें कुछ समय बाद सुधार होगा। आज आप रूमानी अंदाज में रखने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों से आज आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।

• वृश्चिक :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस या घर परिवार के कुछ रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करेंगे,जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी मीठी वाणी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आप आज कम मेहनत से भी अच्छा लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को लेकर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

• धनु :

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आप कठिन मेहनत करके बहुत कुछ पा सकते हैं अन्यथा सब आपके हाथ से निकल सकता है। माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत करेंगे। परिवार की कोई कलह आज आपके लिए मानसिक तनाव लेकर आ सकती है। भाई-बहन आज आपके हर काम में पूरा साथ देंगे,जिससे आप किसी भी समस्या से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

• मकर :

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्या लेकर आएगा। कठोर निर्णय लेकर आज अपनी प्रगति में बाधा डाल डाल सकते हैं। आप खुद को साबित करने के चक्कर में किसी गलत काम को भी करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप अपने सीनियर से किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं,जिसमें आपको कोई असुविधा होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

• कुंभ :

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने गुरुजनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा बनी रहेगी,जिससे वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या घेरे हुए हैं,तो उनके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है।

• मीन :

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। घर में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके लिए आप पहले से ही मजबूत रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होंगे। विवाह योग्य जातकों को आज उनका साथी मिल सकता है, जिसमें कन्फ्यूजन रहेगी कि इस रिश्ते में आगे चलूं या ना चलूं। आपको आज कोई परिचित किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकता है।

Source: amarujala