ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को उन्नति मिलती दिख रही है। कार्यालय में आप किसी अच्छी योजना में धन लगाकर अपने धन को भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं,जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। आपके सामने कुछ लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा। आज आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आपकी हर काम में मदद करेंगे।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कार्य व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं पर ध्यान लगाना होगा। आज किसी के साथ धन संबंधित मामले में समझौता बिल्कुल ना करें,नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी परिजन की खातिर किसी गलत काम को करने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है,जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कोई अच्छा लाभ मिलने से आपका कोई खास काम बन सकता है,लेकिन आपके कुछ अटके हुए काम भी पूरे होंगे और आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण अपने साथ-साथ दूसरों की भी मदद करेंगे। आप कुछ धन गरीबों को दान करते हुए गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी और वह अधिक मेहनत से पढ़ाई पर ध्यान देंगे। धन के मामले में दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। दिन की शुरुआत कमजोर रहने के कारण आप आलस्य में रहेंगे और कार्य करने में आपका मन भी कम लगेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। आप ज्यादा समय मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे,जिसमें आपको किसी को कोई ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो किसी को बुरी लगे। माताजी की सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए शांति प्रिय रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी कार्यालय में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं,लेकिन आप अपनी मस्ती में रहने के कारण विरोधियों की कोई चिंता नहीं करेंगे,लेकिन फिर भी आपको आज किसी से बेवजह बहसबाजी में उलझनें से बचना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें,नहीं तो इसके लिए बाद में आपको परेशानी होगी। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें,तभी वह आपको लाभ दे सकेगा।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम लेकर आएगा। यदि आप भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की योजना बना रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा,इसलिए उन्हें अपने अधिकारियों से किसी बात पर ना उलझें। आपको आज अपने सहयोगियों की मदद से किसी काम को समय पर पूरा करके देंगे। आप यदि किसी से धन उधार मागेंगे,तो उसे आप आसानी से उतार पाएंगे।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और आमदनी सीमित होगी,इसलिए आपको समझ नहीं आएगा कि किसे करूं और किसे रहने दूं। आपका कोई पुराना उधार भी आज आपको चुकाना पड़ सकता है। बहुत समय से यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान थे,तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने संचन धन में से भी काफी धन समाप्त कर देंगे,जिसके बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए चिंता बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी जूनियर की गलती के कारण परेशानी में आ सकते हैं,जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई परिजन आपसे ऐसी बात कह सकता है,जो आपको तनाव दे सकती है। भाई-बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपको किसी पूंजी में निवेश करना लाभदायक रहेगा,लेकिन साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने से बचें,नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

• धनु :

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज अधिक मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे और अच्छा मुकाम पाएंगे। आपको किसी लेनदेन के मामले में आज अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति में आपको क्रोध करने से बचना होगा। आपक कोई पुराना किया गया निवेश आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।

• मकर :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोग व्यापार भी अच्छे से करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र के सभी काम आसानी से निपटा पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियों का आगमन रहेगा और माहौल उत्साह पूर्ण रहेगा। आप छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। संतान से आज आपकी बहसबाजी हो सकती है,लेकिन आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। मित्रों के साथ आज आप पिकनिक करने पर विचार कर सकते हैं।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी और आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से बिजनेस में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जो लोग नौकरी के साथ साथ व्यापार की सोच रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको आज किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। यदि ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे,तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके दे,नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

• मीन :

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा। आप अपने गृहस्थ जीवन में समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन जो लोग व्यापार कर रहे हैं, वह आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं,इसलिए उन्हें अपने हाथ से किसी भी अच्छे अवसर को जाने नहीं देना है। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हें अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और आप वाणी की सौम्यता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Source: amarujala