रायपुर,  

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
राजनांदगांव, 30 जून। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर वर्षों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। जिन अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया गया उनमें श्री कमलोचन कश्यप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री सुरेश लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, श्री संजय पोटाम उपनिरीक्षक, श्री लक्ष्मण केंवट निरीक्षक, श्री ओंकार सिंह दीवान उपनिरीक्षक, श्री बीजाराम तामो प्रधान आरक्षक, श्री उमाशंकर राठौर निरीक्षक, श्री चेतन लाल बेलेन्द्र प्रधान आरक्षक, श्री मानिक लाल कोरेटी प्रधान आरक्षक, श्री मोहन लाल निषाद निरीक्षक, श्री बृजलाल भारद्वाज निरीक्षक, श्री कमलेश कुमार रात्रे सहायक प्लाटून कमाण्डर, श्री सोमारू राम यादव आरक्षक, श्री आशीष सिंह राजपूत उपनिरीक्षक, श्री इन्द्र कुमार शिवानी कंपनी कमाण्डर, श्री विन्टन कुमार साहू निरीक्षक, श्री अश्वनी राठौर उपनिरीक्षक, श्री जीतेन्द्र कुमार डहरिया उप निरीक्षक, श्री दिनेश पुरेना उप निरीक्षक, श्री विरासत कुजूर उप निरीक्षक एवं शहीद श्री मुरली ताती सहायक उप निरीक्षक की पत्नी श्रीमती मैनू ताती शामिल है।

       इसी तरह उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से श्री उदयभान सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अलंकृत किया गया। ‘सराहनीय सेवा पदक‘ से श्री यदुराम तिर्की उप पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष परमानंद उप पुलिस अधीक्षक, श्री श्रीराम वर्मा सहायक सेनानी, श्री डिलेश्वर प्रसाद साहू उप निरीक्षक, श्री अवधेश कुमार चौहान उप निरीक्षक, श्री प्रेमसाय भगत सहायक उप निरीक्षक, श्री दृगपाल प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक, श्री प्रहलाद सिंह गागड़ा प्रधान आरक्षक, श्री मदन मोहन पटेल प्रधान आरक्षक, श्री अवकाश राम नरेटी प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया गया।

आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री सुरेश प्रसाद गौतम मुख्य अनुदेशक, श्री मोती लाल साहू सब इंस्पेक्टर (एम), श्री भोगेन्द्र गोग कंपनी हवलदार नगर सेना, श्री जोधन लाल साहू हवलदार नगर सेना, श्रीमती रेणु लोखण्डे लांस नायक नगर सेना, श्री सुरेन्द्र कुमार देवांगन सैनिक नगर सेना को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक‘ से अलंकृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री क्षीरोद्र कुमार साहू उप निरीक्षक, श्रीमती गंगा धुर्वे निरीक्षक, श्री कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक, श्री गंगा प्रसाद यादव प्रधान आरक्षक, श्री कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक, श्री जीत कुमार देवांगन सूबेदार-(अ), श्री कमलेश कुमार सोनबोईर उप निरीक्षक (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया गया। अनुकरणीय सेवाओं के लिए श्री लेखराम धुरंधर प्रहरी एवं श्री संतराम पुरेना प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक‘ से अलंकृत किया गया।
समारोह में बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए कोरबा जिले के मास्टर अमन ज्योति जाहिरे तथा धमतरी जिला के मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर को 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया गया।