रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सहकारिता विभाग ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों और उनसे संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में कुल 1360 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। इनमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के 198 पद और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के 1162 पद शामिल हैं।

समिति प्रबंधक के कुल 1162 पदों में 596 पद सीधी भर्ती और 566 पद सीमित चयन के माध्यम से भरे जाएंगे। विभाग की अनुमति के बाद अब संबंधित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और समितियां भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत आगे बढ़ाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच क्षेत्रों में भरे जाएंगे पद

भर्ती के लिए पांच क्षेत्रों में पद स्वीकृत किए गए हैं। रायपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 508 पद, जबकि बिलासपुर क्षेत्र में 444, बस्तर-जगदलपुर में 187, दुर्ग-राजनांदगांव में 154 और रायगढ़ क्षेत्र में 67 पदों पर भर्ती होगी।

क्षेत्र

स्वीकृत पद

ये खबर भी पढ़ें…
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर

508

बिलासपुर

ये खबर भी पढ़ें…
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन शुल्क
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन शुल्क
अच्छे इंस्टीट्यूट में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनआईटी में जॉब लेने का चांस हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

444

बस्तर-जगदलपुर

187

ये खबर भी पढ़ें…
पोती को बचाने आई दादी पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
पोती को बचाने आई दादी पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग-राजनांदगांव

154

रायगढ़

67

कुल

1360

इन पदों पर होगी भर्ती

जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में स्वीकृत पदों में उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, सहायक प्रोग्रामर और सामान्य सहायक सहित विभिन्न संवर्गों के पद शामिल हैं। वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के पद भरे जाएंगे।

मंत्री के निर्देश के बाद तेजी से आगे बढ़ी प्रक्रिया

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने 21 अगस्त को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में सहकारी बैंकों और समितियों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को बैंकों से प्राप्त भर्ती प्रस्तावों का परीक्षण कर कर्मचारी सेवा नियम, आरक्षण प्रावधान और वित्तीय मानदंडों के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा था। इन निर्देशों के बाद विभाग ने प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण किया और भर्ती की अनुमति जारी कर दी। इससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

सेवा नियम और आरक्षण के अनुसार होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी सेवा नियम-2023, आरक्षण नियमों, स्वीकृत पदों की संख्या और निर्धारित वित्तीय मानदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी। चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए संबंधित संभागीय संयुक्त पंजीयक को भर्ती एवं चयन समिति में अनिवार्य सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।