कबीरधाम। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (VSK) के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों की रियल-टाइम उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कबीरधाम जिले में कई शिक्षक और कर्मचारी VSK ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे थे।

विभागीय समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल फोन नहीं होने, मोबाइल खराब होने समेत अन्य कारण बताकर VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
रायपुर. 30 सितम्बर 2026. नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि योजना में ऋण वितरण से लेकर डिजिटल लेन-देन के कार्यों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच और विभागीय समीक्षा के बाद जिन कर्मचारियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए या जो बिना सूचना अनुपस्थित मिले, उनका सितंबर 2026 का वेतन आहरण प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ शिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश

DEO ने सभी DDO (आहरण एवं संवितरण अधिकारियों) को VSK ऐप और cgschool.in पोर्टल पर कर्मचारियों का रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मृत, सेवानिवृत्त और स्थानांतरित हो चुके कर्मचारियों के नाम तत्काल रिकॉर्ड से हटाने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि VSK ऐप पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
रायपुर, 30 सितम्बर 2026/ दूरस्थ पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे बच्चों को अब पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और नियमित गतिविधियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.