नई दिल्ली। Google ने अपना नया फ्रंटियर AI मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च कर दिया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह मॉडल जटिल वर्कफ्लो, साइबर डिफेंस और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।

पिचाई के मुताबिक, Google की आंतरिक टीमें कोडिंग और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे जटिल कार्यों में पहले से ही Gemini 4 Argon का बड़े स्तर पर इस्तेमाल कर रही हैं। यह पहली बार है जब Google ने अपने किसी AI मॉडल के नाम में ‘Argon’ का इस्तेमाल किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या अगले 10 साल में AI बदल देगा चिकित्सा विज्ञान की तस्वीर? गंभीर बीमारियों पर बढ़ी उम्मीद
क्या अगले 10 साल में AI बदल देगा चिकित्सा विज्ञान की तस्वीर? गंभीर बीमारियों पर बढ़ी उम्मीद
AI in Medicine: भारत जैसे देश में महंगे होते इलाज के बीच बहुत से लोग अस्पताल जाने के बजाय खुद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 लाख टोकन की क्षमता

Google के अनुसार, Gemini 4 Argon को जटिल कार्यों में गहरी रीजनिंग के लिए तैयार किया गया है। मॉडल की आउटपुट टोकन क्षमता 10 लाख टोकन तक है। इससे यह लंबे और जटिल कार्यों को बड़े संदर्भ के साथ प्रोसेस कर सकता है।

कंपनी का दावा है कि कुछ प्रमुख परीक्षणों में Argon ने अन्य एडवांस AI मॉडलों के मुकाबले मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि, सभी बेंचमार्क में इसे बढ़त नहीं मिली और कुछ परीक्षणों में यह अन्य मॉडलों से पीछे भी रहा।

Knowledge Work बेंचमार्क में 68.9% स्कोर

वाल्स नॉलेज वर्क बेंचमार्क में Gemini 4 Argon ने 68.9% स्कोर हासिल किया। तुलना में GPT-6 Astra का स्कोर 63.1% और Claude Fable 5.1 का 65.8% बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडिंग से जुड़े Vibe Code Bench में भी Argon ने 91.9% स्कोर हासिल किया। वहीं Claude Fable 5.1 का स्कोर 90.3% और GPT-6 Astra का 89.6% रहा।

साइबर सिक्योरिटी पर भी फोकस

Gemini 4 Argon की प्रमुख क्षमताओं में साइबर सिक्योरिटी भी शामिल है। Google के मुताबिक, मॉडल सॉफ्टवेयर की कमजोरियों को पहचानने, उनकी पुष्टि करने और संभावित पैच तैयार करने में मदद कर सकता है।

Google की साइबर सिक्योरिटी कंपनी Wiz भी Argon का इस्तेमाल कर रही है। एक डेमो में मॉडल ने स्वास्थ्य संबंधी सॉफ्टवेयर में गंभीर सुरक्षा कमजोरी की पहचान की। Google के अनुसार, पिछले कुछ फ्रंटियर मॉडल इस कमजोरी को पहचान नहीं पाए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
असम के कोकराझार में आयोजित एक पार्टी के दौरान दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल सीमित यूजर्स को मिलेगा एक्सेस

Google ने फिलहाल Gemini 4 Argon की उपलब्धता सीमित रखी है। इसे Fairwind प्रोग्राम के जरिए चुनिंदा साइबर डिफेंडर्स और अमेरिकी सरकार के लिए उपलब्ध कराया गया है।

कंपनी के मुताबिक, मॉडल को चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जाएगा। बाद में पेड API ग्राहकों और Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए भी इसका एक्सेस उपलब्ध कराया जाएगा।

शुरुआती कीमत 2 डॉलर प्रति मिलियन टोकन

Gemini 4 Argon की शुरुआती कीमत इनपुट के लिए 2 डॉलर प्रति मिलियन टोकन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 190 रुपये बैठती है। वहीं आउटपुट के लिए 10 डॉलर प्रति मिलियन टोकन, यानी लगभग 950 रुपये प्रति मिलियन टोकन शुल्क होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Google के अनुसार, बाद में कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। प्रस्तावित कीमतों में इनपुट के लिए 4 डॉलर और आउटपुट के लिए 20 डॉलर प्रति मिलियन टोकन तक शुल्क शामिल है।