रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बीच अब 1812 पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल खुलने के करीब साढ़े तीन महीने बाद शुरू हो रही इस भर्ती में व्याख्याता से लेकर प्रयोगशाला सहायक तक के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस बार भर्ती जिला स्तर पर नहीं, बल्कि केंद्रीकृत प्रक्रिया के तहत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कराई जाएगी। व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के कुल 1812 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पंजीकृत डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
रायपुर, 30 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

31 अक्टूबर से होगी ऑनलाइन परीक्षा

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अलग-अलग तिथियों और पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

भर्ती की प्रमुख शर्तों के अनुसार संविदा नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी। अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर स्तर तक, अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। हालांकि हिंदी और संस्कृत विषय के व्याख्याता व शिक्षकों के लिए अंग्रेजी माध्यम की शर्त लागू नहीं होगी।

संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशन, मृत्यु लाभ अथवा अन्य सेवा लाभ की पात्रता नहीं होगी। संबंधित पदों पर नियमित भर्ती होने पर संविदा नियुक्ति स्वत: समाप्त मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई स्टील प्लांट में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया
भिलाई स्टील प्लांट में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया
भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में अप्रेंटिसशिप का मौका सामने आया है। बीएसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साढ़े तीन महीने से शिक्षकों की कमी

केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया के कारण आत्मानंद स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली हैं। इसका सबसे ज्यादा असर हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। व्याख्याताओं की कमी के चलते 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

तिमाही परीक्षाएं हो चुकी हैं और दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। वहीं 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होनी हैं। ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा करने को लेकर विद्यार्थियों और पालकों की चिंता बढ़ गई है। अब भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा राज्यस्तरीय रोजगार मेला
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा राज्यस्तरीय रोजगार मेला
रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.