बेमेतरा। जिले के परपोड़ी गांव में मानिकपुरी समाज के 9 परिवारों के 55 लोगों के कथित सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि पिछले 3-4 वर्षों से उन्हें समाज के सामाजिक कार्यक्रमों और शादी समारोहों में शामिल नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बेटी की शादी के लिए रिश्ता लेकर आने वाले रिश्तेदारों को भी बाहर से लौटा दिया जाता है।

इस संबंध में निर्मल दास मानिकपुरी समेत पीड़ित परिवारों ने बेमेतरा कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायत के बाद कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने तहसीलदार और परपोड़ी थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन
आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन
रायपुर. 16 सितम्बर 2026. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाज की बैठक में नहीं बुलाने से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित परिवारों के मुताबिक, परपोड़ी क्षेत्र में कई वर्ष पहले मानिकपुरी समाज के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। समय के साथ एक गुट समाज में प्रभावशाली हो गया, जबकि दूसरा गुट कमजोर पड़ता गया। परिवार का कहना है कि मई 2023 में आयोजित संभाग स्तरीय समाज की बैठक में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। इसे लेकर उन्होंने समाज के लोगों के सामने आपत्ति जताई। इसके बाद से ही उनका सामाजिक बहिष्कार किए जाने का आरोप है।

बिना सुनवाई फैसला लेने का आरोप

निर्मल दास ने कलेक्टर को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 मई 2026 को समाज के कुछ लोगों ने बिना उनका पक्ष सुने और उचित जांच किए परिवारों को समाज से अलग रखने का फैसला लिया। शिकायत के मुताबिक, परिवार के सदस्यों के साथ सामाजिक मेलजोल और आने-जाने पर भी रोक लगाने की बात कही गई।

आर्थिक दंड व मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

शिकायत में वर्ष 2010 में मुन्ना दास से 10 हजार रुपए और वर्ष 2003 में नरेश दास से 9 हजार रुपए आर्थिक दंड के रूप में लिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ बातें किए जाने से उन्हें अपमान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जाति प्रमाण पत्र में देरी पर स्टेनो पर 1700 रुपये का जुर्माना
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जाति प्रमाण पत्र में देरी पर स्टेनो पर 1700 रुपये का जुर्माना
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाज अध्यक्ष ने बताई अलग वजह

वहीं, मानिकपुरी समाज के अध्यक्ष ने परिवारों के बहिष्कार के पीछे उनके द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात कही है। ऐसे में प्रशासन की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति और सामाजिक बहिष्कार से जुड़े आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।