रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी से लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी समेत कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार रायपुर, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव और नारायणपुर समेत कई जिलों में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में कुछ तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कई कर्मचारियों का स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अम्बिकापुर से भारत गौरव ट्रेन ने शुरू की काशी-अयोध्या की यात्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
अम्बिकापुर से भारत गौरव ट्रेन ने शुरू की काशी-अयोध्या की यात्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ श्री रामलला तीर्थ दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत आज सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला

नई सूची में 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों और 57 आबकारी उपनिरीक्षकों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं। विभाग का यह फेरबदल केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदानी अमले और कार्यालयीन कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

हेड कॉन्स्टेबल-कॉन्स्टेबल से लेकर ड्राइवर और चपरासी तक बदले

तबादला आदेश के मुताबिक 39 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल का भी स्थानांतरण किया गया है। वहीं 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस तरह आबकारी विभाग की जारी सूची में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन
आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन
रायपुर. 16 सितम्बर 2026. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.