नई दिल्ली/रायपुर/बिलासपुर/ अंबिकापुर/-

अंबिकापुर और बिलासपुर के एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के संदर्भ में चर्चा हेतु प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री टी एस सिंहदेव ने गतदिवस  दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह जानकारी डिप्टी सीएम सिंहदेव ने ट्वीट कर दी। सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के लिए इससे पूर्व डीजीसीए (DGCA) द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड पूरा करने का निर्देश दिया गया था और इस पर कार्रवाई लगभग पूर्ण है जिसके पश्चात निरीक्षण होना है। 

उन्होंने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होने एवं उसके निराकरण पश्चात हवाई अड्डे के लाइसेंस के निरीक्षण और कमर्शियल फ्लाइट सेवा की कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी। इसके साथ ही अम्बिकापुर को रायपुर, बनारस, राँची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह किया।

बिलासपुर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गई ज़मीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार में इस्तेमाल करने की चर्चा की गई थी। उन्होंने माननीय मंत्री जी से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मुलाकात के सफल होने को लेकर डिप्टी सीएम सिंह देव ने विश्वास जताया है कि राज्य और केंद्र के समन्वय से प्रदेश के इन दोनो एअरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.