छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काम । रायपुर/कोरबा  

उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले कोरबा जिले के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत नवम्बर माह में इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। 

ये खबर भी पढ़ें…
ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से, 10वीं-12वीं की टाइम टेबल जारी
ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से, 10वीं-12वीं की टाइम टेबल जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी। 10वीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का आठ मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।