ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
6 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान
6 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान
मेष (Aries): आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन सेहत के मामले में आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी काम के चलते अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों से प्रसन्न रहेंगे और विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
9 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरियाली तिहार को लेकर इस वर्ष विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय संयोग बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और कागजातों पर दस्तक बहुत ही सावधानी से करें। नौकरी कर रहे लोग मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करना है और आपको यदि कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह आज दूर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और वह निवेश भी दिल खोल कर करेंगे, लेकिन इन सब में आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पहले पूरा करना होगा। आपको पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको निजात मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कामकाज में कुछ बदलावों को कर सकते हैं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप कुछ गैरकानूनी योजनाओं में धन लगाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आप उनसे कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं, तो उन्हे आज कोई मौका मिल सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़कर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह किसी मित्र की मदद से पूरा होता दिख रहा है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम से अधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बन सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में किसी परिवर्तन को करने के लिए रहेगा। आप दूसरों की मदद बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको चोट चपेट लगने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपकी अपने आस पड़ोस में किसी व्यक्ति से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमे चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको वरिष्ठ सदस्यों की बात माननी होगी।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आय मे वृद्धि  लेकर आएगा। आपके घर किसी मागंलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी किसी मित्र से बहसबाजी हो सकती है। आप अपने साथ-साथ औरों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ संघर्ष करना होगा, उसके बाद ही वह कोई उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन पर काफी हद तक लगाम लगा सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बेवजह कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, क्योकि वह व्यर्थ की होंगी। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई काम नहीं करना है, नहीं तो वह गलत हो सकता है। शासन व सत्ता का भी आपको पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी को धंन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात के कारण तनाव आ सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र अच्छा-अच्छा लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रूमानी दिन व्यतीत करेंगे और उनके साथ दिन का काफी समय व्यतीत करेगे, लेकिन आपको अपने से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को देने से बचना होगा, जो लोग नौकरी में परिवर्तन की योजना बना रहा है, तो उन्हें कोई दूसरा ऑफर मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

• मीन (Pieces):

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अचानक से आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी बसता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। भाई-बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी,तो  उसमें आपको माफी मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको ने कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Source: amarujala