छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ₹10 के सिक्के ना लेने की लगातार शिकायतें सामने आ रही है। ऐसी ही शिकायत पिछले दिनों कलेक्टर के पास पहुंची कि शहर के अधिकांश दुकानदार 10 का सिक्का नहीं ले रहे हैं। चाय-पान ठेलों में भी 10 रुपए का सिक्का स्वीकार नहीं किया जाता है। इससे पहले भी कई बार सिक्का नहीं लेने की शिकायत कलेक्टरों तक पहुंची हैं,  लेकिन कभी किसी पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई। 

ये खबर भी पढ़ें…
मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
कोरिया /सेवा संकल्प अभियान केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी से आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले दिनों कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में लाखेनगर में रहने वाले डॉ जितेंद्र सोनकर ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे को बताया कि 10 रुपए का सिक्का बाजार में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कई दुकानदारों को 10 रुपए का सिक्का देने की कोशिश की, लेकिन किसी भी दुकानदार ने इस सिक्के के बदले उन्हें सामान नहीं दिया। कलेक्टर ने कहा कि वे 10 रुपए का सिक्का लेने से इंकार न करें। आरबीआई की ओर से जारी सिक्कों को नही लेता है तो उस पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।