रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने एक सुनियोजित वारदात को अंजाम देते हुए अंग्रेजी शराब दुकान से 7 लाख रुपये नकद से भरा लॉकर ही पार कर दिया। इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने और पुलिस जांच को भटकाने के लिए शातिर बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह सनसनीखेज चोरी आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब दुकान में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई। चोरी का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब कर्मचारी रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना DVR गायब होना

मामले में सबसे अहम साक्ष्य माने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का DVR भी चोर अपने साथ ले गए हैं। ऐसे में पुलिस के पास फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान का कोई सीधा सुराग नहीं है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर किस दिशा में फरार हुए।

अंदरूनी मिलीभगत की आशंका

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Raipur August 17,2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday returned to his farming roots, ploughing a field with...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि चोरों को संभवतः दुकान की व्यवस्था और नकदी के बारे में पहले से जानकारी थी। इसी वजह से पुलिस शराब दुकान के कर्मचारियों और संबंधित लोगों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कहीं वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

घटना के समय सुरक्षा गार्ड नहीं था मौजूद

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के समय दुकान का सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि दुकान बंद होने के बाद से ही गार्ड गायब था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान वह कहां था।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे बड़ा सवाल: दुकान में क्यों छोड़े गए 7 लाख रुपये?

घटना के बाद एक और महत्वपूर्ण सवाल खड़ा हो गया है। आमतौर पर शराब दुकानों में दिनभर की बिक्री की रकम दुकान बंद होने के बाद सुरक्षित स्थान पर जमा करा दी जाती है। ऐसे में इतनी बड़ी नकद राशि रातभर दुकान में क्यों रखी गई? पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजधानी में हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था और शराब दुकानों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.