26 मई 2026 भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद न्यायधानी बिलासपुर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के संकेत मिले हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सोमवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे।
हालांकि मौसम बदलने से लोगों को हल्की राहत की उम्मीद जरूर जगी है। यदि बारिश होती है तो गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.