बिलासपुर: जिले के मल्हार में नवरात्रि के अवसर पर निकाली गई रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे की तेज आवाज के बीच एक जर्जर मकान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चीफ जस्टिस ने जनहित याचिका के रूप में सुनवाई प्रारंभ कर दी है।

 
शासन का पक्ष: डीजे से नहीं, वाहन टकराने से गिरा मकान
 
बुधवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच (डीबी) में शासन की ओर से महाधिवक्ता ने जवाब पेश किया। उन्होंने बताया कि मकान डीजे की आवाज से नहीं, बल्कि एक वाहन की टक्कर से गिरा है। मकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
ड्राइवर और डीजे संचालक हिरासत में
 
पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक और डीजे संचालक को हिरासत में लेकर 15 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
 
कलेक्टर को हलफनामा पेश करने का आदेश
 
शासन के जवाब पर कोर्ट ने कलेक्टर, बिलासपुर को व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.