रायपुर /-

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा आज अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई उपरांत निरीक्षण हेतु सरगुजा जिला प्रस्थान किये। यात्रा के दौरान उन्होंने सिविल न्यायालय, कटघोरा का भी निरीक्षण किया। सिविल न्यायालय, कटघोरा के अधिवक्ताओं ने उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनसे मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
रायपुर, 21 अगस्त 2026/ राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने सिविल न्यायालय में उपस्थित न्यायिक अधिकारी से न्यायालय के प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। न्यायालय परिसर व भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्डन को अस्त-व्यस्त देखकर सुसज्जित करने के निर्देश दिये। पीने के पानी के स्थान को भी साफ-सुथरा रखने निर्देशित किया गया।

विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरंतर निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस श्री एम.वी.एल.एन सुब्रमण्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री आर.एस. नेगी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
फीडस्टॉक प्रबंधन, बायोमास वैल्यू चेन और निजी निवेश के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
फीडस्टॉक प्रबंधन, बायोमास वैल्यू चेन और निजी निवेश के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
रायपुर 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कृषि अवशेष, वन संसाधन, पशुधन अपशिष्ट और नगरीय जैव अपशिष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.