Rakshabandhan 2024 : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र संबंध को और भी मजबूत करता है। साल 2024 में रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और उनके लंबे और सुखद जीवन की कामना करेंगी। माना जाता है कि यदि राखी का रंग और डिज़ाइन राशि के अनुसार चुना जाए, तो इससे भाई के जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं, भाई के जीवन से कई बलाएं ऐसा करने से टल जाती हैं। वहीं भाई के साथ-साथ बहन के जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि बहनों को राशि के अनुसार भाई की कलाई पर किस रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मेष राशि (Aries)

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि के जातक को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। यह रंग मेष राशि की साहस और ऊर्जा को दर्शाता है और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करता है। मेष राशि आपके भाई की भी है तो उन्हें इस रंग की राखी बांधें

वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातक को सफेद या गुलाबी रंग की राखी बांधनी शुभ मानी जाती है। यह रंग उनकी शांति और धैर्य को बढ़ाता है और उन्हें मानसिक स्थिरता प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए, मिथुन के लिए हरा रंग शुभ माना गया है। यह रंग मिथुन राशि वालों के  दिमाग को तेज करता है और उनकी संवाद क्षमता को बढ़ाता है।

कर्क राशि (Cancer)

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौम्य ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातक को सफेद, चांदी या नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग उनके भावनात्मक स्थायित्व को बनाए रखता है और उन्हें आंतरिक शांति प्रदान करता है। बहनें कर्क राशि के भाई को इन रंगों की राखी बांध सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधना अच्छा माना जाता है। यह रंग उनके आत्मसम्मान और शक्ति को बढ़ाता है और उन्हें प्रेरणा प्रदान करता है, साथ ही इससे सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 राशिफल: बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक को हरे या हल्के पीले रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है। यह रंग उनकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातक को गुलाबी, सफेद या नीले रंग की राखी बहनें बांध सकती हैं। इस रंग की राखी बांधने से तुला राशि के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। सौंदर्य और संतुलन को दर्शाने वाले ये रंग तुला राशि वालों को शांति प्रदान करता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक को लाल या मैहरून रंग की राखी बहनें बांध सकती हैं। यह रंग उनके साहस और उत्साह को बढ़ाता है साथ ही नकारात्मकता को दूर करने में भी ये रंग कामयाब होते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक को पीले या नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए। धनु राशि के जातकों के उत्साह और आशावाद को यह रंग बढ़ाते हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातक को काले, भूरे या नीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। यह रंग उनके धैर्य और स्थायित्व को बढ़ाता है और उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातक को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग उनकी स्वतंत्रता और मौलिकता को बढ़ावा देता है और उन्हें नवीन विचारों की प्रेरणा देता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक को पीले या हल्के हरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है। यह रंग उनकी संवेदनशीलता को बनाए रखता है और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।