छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर. 14 जुलाई 2022. 

आयुष विभाग के संचालक पी. दयानंद ने आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में हर गुरुवार को संचालित होने वाले "सियान जतन क्लिनिक" का निरीक्षण किया। प्रति सप्ताह लगने वाले इस विशेष क्लिनिक में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श प्रदान कर दवाईयों, आवश्यक पैथोलॉजी जाँच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, प्रकृति परीक्षण, आयुष काढ़ा एवं पंचकर्म इत्यादि की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। वरिष्ठ नागरिकों को इस विशेष क्लिनिक में आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा वृद्धावस्थाजन्य शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों के बचाव से संबंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जाती है। 

ये खबर भी पढ़ें…
जंतर-मंतर पर पुलिस ज्यादती के आरोपों की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाईलेवल समिति
जंतर-मंतर पर पुलिस ज्यादती के आरोपों की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाईलेवल समिति
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर ज्यादती और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संचालक, आयुष पी. दयानंद ने सियान जतन क्लिनिक एवं पंचकर्म विभाग में उपस्थित मरीजों से बातकर यहां मिल रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने उन्हें बताया कि चिकित्सालय में इलाज से स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। मरीजों ने चिकित्सालय की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।

पी. दयानंद ने चिकित्सालय में संचालित हो रहे सभी ओपीडी, आईपीडी वार्ड, पंचकर्म विभाग और फिजियोथेरेपी विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ अधिक से अधिक लोगों को सुलभ कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय आयुर्वेद फार्मेसी का भी निरीक्षण किया और औषधि निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दवाओं के निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने कहा। उनके निरीक्षण के दौरान संस्था के प्राचार्य डॉ. जी.एस. बघेल, चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. प्रवीण जोशी, सहायक संचालक डॉ. विजय साहू, प्रोफेसर डॉ. निखिल रंजन नायक, रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला एवं डॉ. मुकुन्द अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और एक IFS अधिकारी बदले, 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और एक IFS अधिकारी बदले, 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.