ज्योतिष डेस्क/- 

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप रिश्तों में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में एक्टिव रहने से आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा,लेकिन आप जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने से आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन भी स्थापित कर पाएंगे। आपके विचारों से वरिष्ठ अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके ऊपर कुछ परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है।

वृष 

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को अपनी उदारता दिखाने का मौका मिलेगा। आपको लाभ के चक्कर में ज्यादा धन निवेश करने से बचना होगा,लेकिन आपका कोई कार्य अक्समात आपके सिर पर आ सकता है,जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पुरानी योजनाओं को भी बल मिलेगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से मेल मिलाप कर सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपका पसंदीदा कार्य करने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों के लिए जाने जाएंगे,उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। विधार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। परिवार में आपको किसी लड़ाई झगड़े में शामिल होना पड़ सकता है,जिसमें आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपकी कोई कमी लोगों के सामने आ सकती है, जो उसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क 

आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आपको धन कमाने के चक्कर में परिवार के सदस्यों की आवश्यकता को भी ध्यान में रखना होगा,जो लोग विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप दिन का कुछ समय पूजा-पाठ आदि में भी लगाएंगे।

सिंह 

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको दूसरों के काम से ध्यान हटाकर अपने काम में लगाना होगा,तभी आपके कार्य पूरे हो पाएंगे। जो लोग अपने घर में कंस्ट्रक्शन कार्य कराना चाहते हैं,उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी प्रगति मिलती दिख रही है,लेकिन आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कहीं अचानक से भी धन लाभ हो सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी

कन्या 

आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि को भी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स का साथ मिलने से आप किसी भी कार्य को समय से पहले कर देंगे। आपके काम और व्यवसाय में आपका विकास होगा। आप लोगों की मदद करके अपने यश व कीर्ति में वृद्धि करेंगे,जो लोग मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं,उन्हें कंपनी की पॉलिसियों को अच्छे से समझना होगा,नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके पास कई विकल्प रहेंगे,जिसमें आपको सही को चुनना होगा। आपको लोगों के निजी मामले में ज्यादा घुसने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में ही व्यतीत करेंगे। संतान को करियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक 

आज आपको व्यापार में कोई भी धन के लेनदेन से संबंधित कार्य के निर्णय को पिताजी व अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही ले तो बेहतर रहेगा। आपकी सफलता का स्तर और लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा,जिसे देखकर आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य को करने निकले,तो उसमें आप मीठा खाकर जाएं,तो वह आपके लिए सफल रहेगा। आपको अपने कामों के बीच परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपके काम को आज एक नई पहचान मिलेगी,जिसके बाद ही आपको लाभ मिल पाएगा। यदि आपसे कोई गलती हो,तो उसमें भी आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको ही दोषी समझा जा सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा,लेकिन आपका आज कोई पहले किया गया निवेश आपके लिए परेशानी बन सकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर 

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मार्केटिंग संबंधित कामों को ज्यादा महत्व देंगे। घर वालों के सहयोग से आप किसी नए कार्य को शुरू कर सकते हैं,लेकिन यदि आपकी माताजी आपसे नाराज चल रही हैं,तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसे रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। भौतिक संसाधनों को संगठित करने में  आपका कुछ धन व्यय हो सकता है

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों की कुछ कलात्मक कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। परिवार में चल रही कलह कोई बड़ा रूप ले सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,आपको किसी मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा।

मीन 

आज का दिन आपको अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकारी व सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। जो युवा किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है,लेकिन आप अपने व्यवहार में यदि मधुरता को बनाए रखेंगे,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवा पाएंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आपको किसी अपने परिजन की वजह से कोई नुकसान हो सकता है।

Source : amarujala