छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

प्रदेश में अब तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी के बढ़ने के संकेत हैं। अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर तेज हवा, गरज चमक और हल्की बारिश की संभावना भी बताई गई है।  

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से दक्षिण केरल तक है। छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।