राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से पढ़ाई पूरी कर चुके राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का आरोप है। आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव के रूप में हुई है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा-विधानसभा की सीटें 50% बढ़ाने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर को संसद में पेश करेगी सरकार
लोकसभा-विधानसभा की सीटें 50% बढ़ाने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर को संसद में पेश करेगी सरकार
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई पूरी होने के बाद हिमांशु रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद नाबालिग ने उसे फोनकर गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर आरोपी दिल्ली से रायपुर पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा का गर्भपात करा दिया। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस गर्भपात कराने की जगह और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हंसते-खेलते अस्पताल पहुंची बहू, लौटी लाश बनकर… नवजात की मौत के बाद प्रसूता ने भी गंवाई जान
हंसते-खेलते अस्पताल पहुंची बहू, लौटी लाश बनकर… नवजात की मौत के बाद प्रसूता ने भी गंवाई जान
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद प्रसूता ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.