रायपुर। बस्तर जिले के लिए निर्धारित चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। तय समय-सीमा में चावल जमा नहीं करने पर जिले की 34 राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद स्थित कमल राइस मिल की जांच की। जांच में अनियमितता मिलने और निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने 24 नवंबर को मिल को सील कर दिया।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, रायपुर जिले की राइस मिलों पर बस्तर जिले के लिए कुल 66,207.19 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है। इसमें 11,221.68 क्विंटल स्टेट पूल और 54,985.52 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है। निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स के खिलाफ प्रशासन अब कार्रवाई कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, रायपुर में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, रायपुर में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजस्व प्रशासन में फेरबदल करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कमल राइस मिल पर 5,526 क्विंटल चावल बकाया

विभागीय सूची के अनुसार, मंदिर हसौद स्थित कमल राइस मिल पर कुल 5,526.90 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है। इसमें 4,783.11 क्विंटल स्टेट पूल और 743.79 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है। चावल जमा करने में देरी और जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद प्रशासन ने 24 नवंबर को मिल को सील कर दिया।

 इन मिलों पर भी चावल जमा करना बाकी

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर जिले की अन्य राइस मिलों पर भी बड़ी मात्रा में चावल जमा करना बाकी है। कोणार्क इंडस्ट्रीज पर 14,248.52 क्विंटल, जनता एग्रो इंडस्ट्रीज पर 5,483.53 क्विंटल, विद्या श्री राइस मिल पर 2,695.74 क्विंटल, बालाजी पैडी प्रोसेसिंग पर 2,539.98 क्विंटल और स्वास्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज पर 2,508.39 क्विंटल चावल बकाया है।

इसी तरह सतनाम इंडस्ट्रीज पर 2,266.39 क्विंटल, मां मावली राइस इंडस्ट्रीज पर 2,193.56 क्विंटल, चंद्रा राइस मिल पर 2,157.22 क्विंटल, निर्मल ट्रेडर्स पर 2,062.55 क्विंटल और गिंदलानी राइस मिल पर 2,005.81 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स में सख्ती का संदेश गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोयला लेवी घोटाले में आईएएस जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
कोयला लेवी घोटाले में आईएएस जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में नाम शामिल किए जाने के बाद आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.