रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की तारीख घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

पांच संभागों के कार्यालयों में जमा होंगे आवेदन

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालयों को आवेदन केंद्र बनाया गया है। इन कार्यालयों में कार्यदिवसों के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित
रायपुर, 14 नवम्बर 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्यालयों के अलावा अन्य किसी कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक जिले या संभाग के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। एक आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य रहेगा।

योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन पत्र का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी है।

मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया की जानकारी ऑनलाइन

विभाग के अनुसार आवेदन की वैधता, मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट विभागीय वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
खाकी पहनने का सपना होगा पूरा! कांस्टेबल समेत 1694 पदों पर भर्ती
खाकी पहनने का सपना होगा पूरा! कांस्टेबल समेत 1694 पदों पर भर्ती
खाकी वर्दी पहनने का सपना है,तो आपका ख्वाब इस नई भर्ती में पूरा हो सकता है। उत्तराखंड में 1600 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.