बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पुलिस को एक संगठित वित्तीय नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसके तार देश के कई राज्यों से लेकर दुबई तक जुड़े होने की आशंका है। मामले में सरकंडा निवासी कारोबारी सुनील रोहरा और उसके भाई मनीष रोहरा के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। दोनों के फिलहाल दुबई में होने की जानकारी है। पुलिस ने तलाशी के दौरान करीब 25 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, 8 लाख रुपए नकद, सोने के जेवर, महंगी घड़ियां और बैंकिंग लेन-देन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

दुबई में निवेश के संकेत, वित्तीय नेटवर्क की पड़ताल

जांच में विदेशों, खासकर दुबई में निवेश और संपत्तियां अर्जित किए जाने के संकेत मिलने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। आशंका है कि ऑनलाइन सट्टे और हवाला से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विदेशों में निवेश और संपत्ति खरीदने के लिए किया गया हो सकता है। जांच के दौरान सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा के नाम सामने आए हैं। पुलिस इनके वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और आपसी संबंधों की पड़ताल कर रही है, ताकि कथित नेटवर्क की पूरी संरचना सामने लाई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की दबिश, बिना ग्लव्स-कैप खाना बनाने पर सख्ती
होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की दबिश, बिना ग्लव्स-कैप खाना बनाने पर सख्ती
बिलासपुर। शहर के नामी होटल और रेस्टोरेंटों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा रसोई की स्वच्छता सुनिश्चित करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एलओसी जारी, रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

विदेश में मौजूद संदिग्धों तक कानून का शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया है। वहीं, रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके जरिए विदेशों में मौजूद संदिग्धों की पहचान, लोकेशन और गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई को मजबूत करने की तैयारी है।

कई राज्यों से विदेश तक फैले नेटवर्क की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल ने बताया कि बिलासपुर पुलिस इस मामले को केवल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे तक सीमित नहीं मान रही, बल्कि संभावित संगठित वित्तीय अपराध के रूप में जांच कर रही है। करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, नकदी, जेवर और विदेशों में निवेश के संकेत मामले की गंभीरता को बढ़ाते हैं। आने वाले दिनों में संदिग्ध बैंक खातों, हवाला ऑपरेटरों और विदेशों में किए गए निवेश की जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संपत्तियों का भी पता लगाया जा सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम भोपाल से रायपुर ले जाई जा रही 1500 किलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.