बिलासपुर। शहर के नामी होटल और रेस्टोरेंटों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा रसोई की स्वच्छता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने शहर के कई बड़े होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और रसोई में साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान होटल संचालकों को रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ग्लव्स और हेड कैप अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट भी उपलब्ध रखने कहा गया।

‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत 20 नवंबर को की गई कार्रवाई में मेसर्स होटल ईस्ट पार्क से वेज ग्रेवी और पनीर के नमूने लिए गए। वहीं होटल ग्रैंड अंबा से टोमैटो ग्रेवी और हल्दी पाउडर के विधिक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। होटल ग्रैंड अंबा में पाई गई कमियों के आधार पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई है। होटल सिल्वर ओक में निरीक्षण के दौरान भी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद वहां सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम भोपाल से रायपुर ले जाई जा रही 1500 किलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य विभाग की टीम ने दावते दिल्ली की शिव टॉकीज रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित दोनों शाखाओं का भी निरीक्षण किया। यहां खाद्य सामग्री के भंडारण और उपयोग में फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट (FIFO) प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। इस प्रणाली के तहत पहले खरीदी या रखी गई खाद्य सामग्री का उपयोग पहले किया जाता है, जिससे सामग्री की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक डॉ. शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण दल में अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिशा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे।

कर्मियों के फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिले

खाद्य विभाग की टीम ने मोपका स्थित गुलमोहर रेस्टोरेंट और पौष्टिकम में भी निरीक्षण किया। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सामग्री में कागज का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने, ढक्कन वाले डस्टबिन रखने तथा रसोई कर्मचारियों को हेड कैप और ग्लव्स पहनकर काम करने के निर्देश दिए गए। जिन प्रतिष्ठानों में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले, उन्हें तत्काल आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने कहा गया। विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और ग्राहकों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की हिदायत दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.