बिलासपुर। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से जिले में शुक्रवार सुबह से देर शाम तक हुई बारिश ने धान कटाई की रफ्तार धीमी कर दी है। जिले में अब तक करीब 10 फीसदी धान की कटाई पूरी हो चुकी है। हार्वेस्टर से कटाई कराने वाले किसानों की फसल घर और खलिहानों तक पहुंच चुकी है, लेकिन हाथों से धान काटकर खेतों में करपा के रूप में सुखाने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से करपा के भीगने और उसमें नमी बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि कृषि विभाग के अनुसार ऐसे खेतों का रकबा जिले में लगभग एक फीसदी है, इसलिए फिलहाल व्यापक नुकसान की आशंका कम है।

बेमौसम बारिश का असर जिले की खेती-किसानी पर दिखने लगा है। लगातार बारिश के चलते धान की कटाई और मिंजाई प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल के बीच अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में इस सीजन अब तक लगभग 10 फीसदी धान की कटाई हो चुकी है। इनमें हार्वेस्टर से कटाई कराने वाले किसानों को अपेक्षाकृत राहत है, क्योंकि उनकी फसल खेतों से निकलकर घरों और खलिहानों तक पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम भोपाल से रायपुर ले जाई जा रही 1500 किलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को हो रही है, जो परंपरागत तरीके से हाथों से धान काटते हैं। ऐसे किसान कटाई के बाद फसल को खेतों में करपा के रूप में रखकर सुखाते हैं और बाद में मिंजाई करते हैं। बारिश के चलते खेतों में रखे करपा के भीगने से धान में नमी बढ़ने की आशंका है। वहीं, जिन खेतों में धान की फसल गिर गई है और बारिश के कारण जमीन गीली हो गई है, वहां भी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

एक फीसदी फसल पर असर की आशंका

कृषि विभाग के अनुसार खेतों में करपा रखकर सुखाने वाले किसानों का रकबा जिले में लगभग एक फीसदी है। बारिश से मुख्य रूप से कटाई के बाद खेतों में रखे करपा प्रभावित हो सकते हैं। यदि खेतों में पानी जमा होता है, तो फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ सकती है। फिलहाल एक दिन की बारिश से व्यापक नुकसान की संभावना कम है, लेकिन मौसम लगातार खराब रहने पर कटाई और फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ सकती है।

बारिश से बचाने कृषि विभाग ने दी सलाह

मौसम में बदलाव को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक एमआर तिग्गा ने किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार पककर तैयार फसल की कटाई फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए करें। जिन खेतों में बारिश का पानी जमा हो रहा है, वहां तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करें। वहीं, हाथों से काटकर खेतों में करपा के रूप में रखी फसल को ऊंचे या सुरक्षित स्थान पर रखकर ढंक दें, ताकि बारिश का पानी सीधे फसल को नुकसान न पहुंचाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.