बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित अटल आवास में बुधवार रात अलाव जलाने के लिए लकड़ी तोड़ने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने पर 19 वर्षीय मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मारपीट में दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में चार और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों की पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक के भतीजे की रेंज रोवर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
विधायक के भतीजे की रेंज रोवर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में तेज रफ्तार रेंज रोवर कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अलाव के लिए लकड़ी तोड़ने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घटना अटल आवास के डी ब्लॉक की है। बुधवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग अलाव जलाने के लिए लकड़ी फोड़ रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे।

इस दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में 19 वर्षीय मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 दूसरे पक्ष के दो युवक भी गंभीर रूप से घायल

मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बुधनी में सनसनीखेज वारदात: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, सुबह घर में मिले शव
बुधनी में सनसनीखेज वारदात: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, सुबह घर में मिले शव
जिले के बुधनी नगर में बुधवार सुबह ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में कुल छह आरोपियों को चिन्हित किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम विवाह की नाराजगी बनी खूनी विवाद, बेटी-दामाद समेत परिवार के पांच पर हमला
प्रेम विवाह की नाराजगी बनी खूनी विवाद, बेटी-दामाद समेत परिवार के पांच पर हमला
बिलासपुर। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता अपने बेटे के साथ चेहरे पर गमछा बांधकर बेटी के घर पहुंचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.