जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट मारा गया। मुठभेड़ स्थल से उसका शव और हथियार बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया।

बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने लतीफ भट से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क कर उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। सामने आए वीडियो में एक अधिकारी उसे भरोसा दिलाते हुए कहता सुनाई देता है, “हम तुम्हारे साथ हैं।” इसके बावजूद भट ने हथियार डालने से इनकार कर दिया। उसने कहा, “मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।” इसके बाद इलाके में फिर गोलीबारी शुरू हो गई और सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी, कहा- बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी, कहा- बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया के जरिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CRPF चौकी हमले में था शामिल

लतीफ भट का साथी उमर निसार डार सोमवार को कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर को अखरान स्थित CRPF चौकी पर हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। घटना के बाद से इलाके में व्यापक तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था। पूछताछ के लिए 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

CCTV में रेकी करते नजर आए आतंकी

मंगलवार को पुलिस ने CCTV फुटेज जारी किया था, जिसमें उमर निसार डार और लतीफ भट हमले से पहले इलाके की रेकी करते दिखाई दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि 10 नवंबर को दोनों ने मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम सहित कई इलाकों की टोह ली थी। इन स्थानों की रेकी का उद्देश्य संभावित ठिकानों की पहचान कर सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाना था।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को दोनों आतंकियों ने अखरान में CRPF चौकी पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। बाद में CCTV फुटेज के विश्लेषण और जांच के आधार पर उनकी पहचान की गई। फुटेज में हमले से पहले की गतिविधियां और हमले के बाद भागते हुए दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। डार के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम के एक पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
रायपुर, 17 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गूंज इस वर्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच-छह महीने से लतीफ को दे रहा था पनाह

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उमर निसार डार पिछले पांच-छह महीनों से लतीफ भट को पनाह देने के साथ उसे अन्य मदद मुहैया करा रहा था। पुलिस के मुताबिक, लतीफ भट स्थानीय स्तर पर आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था और 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस पर हुए हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई थी। सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद अब इलाके में आतंकियों के नेटवर्क और उनके सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।