बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है। सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाने तथा अपनी बहन पर गलत नीयत रखने के शक में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे के फावड़े से दोस्त के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद उसने शव को गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित बांध के पानी में फेंक दिया।

मृतक की पहचान आदित्य टंडन (19) के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में पुलिस ने किशन साहू (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशन को शक था कि आदित्य उसकी बहन पर गलत नीयत रखता है। इसके अलावा आदित्य उसे सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाता था। इन बातों को लेकर दोनों के बीच नाराजगी थी। इसी रंजिश में किशन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला किसान हैं और उनकी खुशहाली एवं समृद्धि राज्य सरकार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने लोहे के फावड़े से आदित्य के सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित बांध के पानी में फेंक दिया।

14 नवंबर को बांध के पानी में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के साथ मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर किशन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का फावड़ा और मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन
धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन
रायपुर, 16 नवंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.