नई दिल्ली। एजेंसी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने भारत में पहली बार 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की गंभीर जन्मजात विकृति को ठीक करने के लिए सफल ओपन फीटल सर्जरी की है। इस जटिल ऑपरेशन का उद्देश्य गर्भ में ही शिशु की विकसित हो रही रीढ़ और तंत्रिका तंत्र को आगे होने वाले नुकसान से बचाना है। एम्स ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

एम्स के मुताबिक, 12 नवंबर को की गई यह सर्जरी करीब छह घंटे तक चली। इसमें गर्भस्थ शिशु में पाई गई लुंबोसैक्रल मायलोमेनिंगोसील नामक गंभीर विकृति को ठीक किया गया। यह स्पाइना बिफिडा का सबसे गंभीर प्रकार है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी और उसे ढकने वाली झिल्लियां रीढ़ में मौजूद एक छेद से बाहर निकल आती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अत्यंत जटिल सर्जरी की तैयारी पांच सप्ताह से अधिक समय तक चली। इस दौरान विशेषज्ञों ने भ्रूण की विस्तृत इमेजिंग, माता-पिता की काउंसलिंग, एनेस्थीसिया की तैयारी और ऑपरेशन का अभ्यास किया। सर्जरी का नेतृत्व एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. दीपक गुप्ता ने किया। वहीं, मातृ-भ्रूण चिकित्सा और प्रसूति विभाग की टीमों का नेतृत्व डॉ. नीना मल्होत्रा और डॉ. के. अपर्णा शर्मा ने किया।

इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में प्रसूति एवं स्त्री रोग, मातृ-भ्रूण चिकित्सा, न्यूरोसर्जरी, प्रसूति एवं न्यूरो एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, रेडियोडायग्नोसिस और नवजात चिकित्सा विभागों के 30 से अधिक डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों ने हिस्सा लिया। न्यूरोसाइंसेज सेंटर में अत्याधुनिक माइक्रोस्कोपी और लगातार अल्ट्रासोनोग्राफी की मदद से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

भारतीय बाल न्यूरोसर्जरी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि इस उपलब्धि से भारत में भ्रूण चिकित्सा और बाल न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक नई महत्वपूर्ण क्षमता विकसित हुई है। उन्होंने बताया कि सावधानीपूर्वक चुने गए मामलों में गर्भावस्था के दौरान की जाने वाली इस सर्जरी से खुले तंत्रिका ऊतकों को लगातार होने वाले नुकसान को सीमित किया जा सकता है। साथ ही, जन्म के बाद हाइड्रोसेफलस यानी मस्तिष्क में पानी भरने की स्थिति के उपचार के लिए मस्तिष्कमेरु द्रव को दूसरी जगह पहुंचाने की जरूरत कम हो सकती है। इससे कुछ चुनिंदा तंत्रिका संबंधी परिणामों में भी सुधार संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे का बड़ा फैसला: रात में 6 घंटे बंद रहेगी कोचों के चार्जिंग पॉइंट की बिजली
रेलवे का बड़ा फैसला: रात में 6 घंटे बंद रहेगी कोचों के चार्जिंग पॉइंट की बिजली
रायपुर।  रेल यात्रियों की सुरक्षा और कोचों में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, यह सर्जरी बीमारी का पूर्ण इलाज नहीं है। ऐसे बच्चों को जन्म के बाद भी लंबे समय तक विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी और उपचार की आवश्यकता होती है।

मायलोमेनिंगोसील तंत्रिका नलिका का जन्मजात दोष है। इसमें रीढ़ की हड्डी और उसकी सुरक्षा करने वाली झिल्लियां रीढ़ में बने छेद से बाहर निकल आती हैं। इससे प्रभावित बच्चों में लकवा, हाइड्रोसेफलस और जीवनभर रहने वाली गंभीर तंत्रिका संबंधी दिव्यांगताएं विकसित होने का खतरा रहता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान की गई यह सर्जरी प्रभावित बच्चों के उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
जेईई-एडवांस्ड में इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा, परीक्षा की तारीख घोषित
जेईई-एडवांस्ड में इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा, परीक्षा की तारीख घोषित
नई दिल्ली। एजेंसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.