नई दिल्ली। एजेंसी। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी और एप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में बेटिंग के पैसों के लेनदेन के लिए म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र सहित छह राज्यों के विभिन्न शहरों में कार्रवाई की गई। इनमें अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर शामिल हैं। जांच टीमों ने बेटिंग प्लेटफॉर्म के पैनल ऑपरेटरों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
टायर फटते ही बेकाबू हुई एंबुलेंस, खड़े ट्रक में घुसी; दो महिलाओं की मौत
टायर फटते ही बेकाबू हुई एंबुलेंस, खड़े ट्रक में घुसी; दो महिलाओं की मौत
महासमुंद/बागबाहरा। बागबाहरा-खरियार रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस का अचानक टायर फटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के लाइव पैनल संचालित होते मिले। सीबीआई की टीमों ने इन पैनलों को बंद करा दिया। जांच एजेंसी को जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों से सट्टेबाजी के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों और पैसों के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

भारत में पैनल ऑपरेटरों के जरिए फैला नेटवर्क

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का संचालन विदेश में स्थित मुख्य कार्यालय से किया जाता था, जबकि भारत में इसका पूरा नेटवर्क पैनल ऑपरेटरों के माध्यम से संचालित होता था। ये ऑपरेटर ग्राहकों को बेटिंग के लिए आईडी उपलब्ध कराने और उनके खातों का प्रबंधन करने का काम करते थे।

सट्टेबाजी से मिलने वाली रकम ऐसे बैंक खातों में जमा कराई जाती थी, जिन्हें कथित तौर पर दूसरे लोगों के नाम पर खोला जाता था या किराये पर लिया जाता था। इन खातों के जरिए लेनदेन करने के बाद मुनाफे की रकम हवाला नेटवर्क के माध्यम से विदेश भेजे जाने के संकेत मिले हैं। सीबीआई अब इस पूरे वित्तीय नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल के बेटे की रियल एस्टेट परियोजना पर ईडी का कब्जा
भूपेश बघेल के बेटे की रियल एस्टेट परियोजना पर ईडी का कब्जा
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिले अहम सुराग

सीबीआई ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर की गई। चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सीबीआई ने एक नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे पूछताछ के लिए आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।

पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं ने उसके सामने अब तक जुटाए गए दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी रखे। अधिकारियों के अनुसार, चंद्राकर से मिली जानकारी के आधार पर अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म के संचालन, आर्थिक लेनदेन और देशभर में फैले पैनल ऑपरेटरों के नेटवर्क से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने के बाद सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। अब एजेंसी इन मामलों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और आरोपियों के आपसी संपर्कों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रायगढ़ दौरा रद्द होने की कगार पर है। आसमान में ज्यादा कोहरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 विदेश में बैठे आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

सीबीआई की जांच का दायरा अब लगातार बढ़ रहा है। एजेंसी अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगा रही है। इनमें विदेश में बैठकर नेटवर्क संचालित करने वाले लोग, बेटिंग प्लेटफॉर्म को तकनीकी और आर्थिक मदद देने वाले व्यक्ति तथा मामले से कथित तौर पर जुड़े सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा फरार आरोपियों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। सीबीआई का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
रायगढ़/रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रविवार को प्रस्तावित रायगढ़ दौरा रद्द होने की स्थिति में पहुंच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.