महासमुंद/बागबाहरा। बागबाहरा-खरियार रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस का अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बलांगीर जिले के कुढुल्ला निवासी बसंता प्रधान (49) का महासमुंद के एक निजी अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, उच्च बहाल निवासी उत्तरा भागवतिया डोरा (60) पैर में लगी रॉड निकलवाने के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर दोनों महिलाएं परिजनों के साथ शनिवार सुबह एंबुलेंस क्रमांक सीजी-04 एनएच-7746 से अपने गृह क्षेत्र नुआपाड़ा (ओडिशा) के लिए रवाना हुई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रायगढ़ दौरा रद्द होने की कगार पर है। आसमान में ज्यादा कोहरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंबुलेंस जैसे ही बागबाहरा के देवाशीष स्कूल के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन को संभाल नहीं सका और एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी-06 जीआर-8455 के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। हादसे में बसंता प्रधान (49) और उत्तरा भागवतिया डोरा की मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मी डोरा (45), बुधिया प्रधान (48) और कल्याणी कुमारी घायल हो गईं। कल्याणी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जबकि लक्ष्मी और बुधिया का उपचार लभरा स्थित सोहम अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 महीने में 246 लोगों की सड़क हादसों में मौत

महासमुंद जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 महीनों में जिले में 433 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में 246 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 285 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाएं जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
रायगढ़/रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रविवार को प्रस्तावित रायगढ़ दौरा रद्द होने की स्थिति में पहुंच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.