बिलासपुर. दीपावली से पहले महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बीते दो महीनों में चावल की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सामान्य चावल से लेकर काली मूंछ, विष्णुभोग, एचएमटी, अब्बा हुजूर और जवांफूल जैसी लोकप्रिय किस्मों के दाम बढ़ गए हैं। कुछ प्रीमियम किस्मों की कीमतों में भी उल्लेखनीय उछाल आया है। कारोबारियों के मुताबिक, अलनीनो की आशंका के बीच कई देशों में खाद्यान्न का भंडार बढ़ाया जा रहा है। इससे भारतीय चावल की विदेशी मांग में वृद्धि हुई है। निर्यात बढ़ने का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई देने लगा है।

दो महीने पहले थोक बाजार में 2800 रुपए प्रति क्विंटल मिलने वाला सामान्य चावल अब 3000 से 3100 रुपए तक पहुंच गया है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 29-30 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 35-36 रुपए हो गई है। वहीं, काली मूंछ चावल का थोक भाव 4800-4900 रुपए से बढ़कर 5000-5100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। इसकी खुदरा कीमत भी 50-60 रुपए से बढ़कर 62-65 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, 10 इंस्पेक्टरों की बदली जिम्मेदारी
एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, 10 इंस्पेक्टरों की बदली जिम्मेदारी
बिलासपुर। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विष्णुभोग से एचएमटी तक महंगाई की मार

चावल की प्रीमियम किस्मों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। विष्णुभोग चावल का थोक भाव पहले 9000 से 10,000 रुपए प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 10,500 से 11,000 रुपए हो गया है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत करीब 170 रुपए से बढ़कर 180-185 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

पतले चावलों की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। एचएमटी चावल का थोक भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 5500 से 6500 रुपए तक पहुंच गया है। खुदरा बाजार में यह 70-75 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

इसी तरह अब्बा हुजूर चावल का थोक भाव 6000 रुपए से बढ़कर 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। इसकी खुदरा कीमत 62-65 रुपए से बढ़कर 82-85 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। जय श्रीराम चावल का थोक भाव भी 5000-5500 रुपए से बढ़कर करीब 7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। खुदरा बाजार में यह 74-76 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, जवांफूल चावल का थोक भाव 9000 रुपए से बढ़कर करीब 11,000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। इसकी खुदरा कीमत लगभग 120 रुपए प्रति किलो है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दो प्रांतों में बंट सकता है संघ का संगठन, दिसंबर में लग सकती है अंतिम मुहर
छत्तीसगढ़ में दो प्रांतों में बंट सकता है संघ का संगठन, दिसंबर में लग सकती है अंतिम मुहर
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के दो दिवसीय बिलासपुर दौरे के दौरान संगठनात्मक विस्तार, विश्वविद्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विदेशों में बढ़ी छत्तीसगढ़ के चावल की मांग

कारोबारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से अमेरिका, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, चीन और बांग्लादेश सहित कई देशों को चावल का निर्यात किया जाता है। अलनीनो की संभावित स्थिति के कारण मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने की आशंका के बीच कई देश खाद्यान्न का भंडार बढ़ाने में जुटे हैं। इससे भारतीय चावल की मांग में तेजी आई है।

कारोबारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ से चावल का निर्यात बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर दबाव पड़ा है। राज्य से चावल विदेश भेजने के लिए विशाखापट्टनम बंदरगाह का भी इस्तेमाल किया जाता है। विदेशी मांग में तेजी का असर स्थानीय बाजार में कीमतों के रूप में सामने आ रहा है।

अलनीनो की आशंका से बढ़ा खाद्यान्न भंडार

जिला राइस एसोसिएशन, बिलासपुर के महामंत्री शिवशंकर अग्रवाल के मुताबिक, अलनीनो की आशंका को देखते हुए अफ्रीकी देशों सहित कई देश चावल का स्टॉक बढ़ा रहे हैं। इसके चलते इस साल भारत और छत्तीसगढ़ से चावल का निर्यात बढ़ा है। निर्यात में तेजी के कारण घरेलू बाजार में चावल की कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल
बिलासपुर मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात के अंतिम पहर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्योहारी सीजन में चावल के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को अब पहले के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ रहा है। यदि कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में घरेलू बजट पर इसका और असर पड़ सकता है।

 

— शिवशंकर अग्रवाल, महामंत्री, जिला राइस एसोसिएशन, बिलासपुर

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: एनआई वर्क के चलते 52 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: एनआई वर्क के चलते 52 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
बिलासपुर. रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.